ब्यूरो रिपोर्ट ,सीतापुर : विकास खण्ड पहला क्षेत्र अंतर्गत सरैया राजा साहब स्थित किसान इंटर कॉलेज में आल इंडिया पयामे इंसानियत फोरम संस्था द्वारा सामाजिक सरोकार से जुड़ा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महमूदाबाद क्षेत्राधिकारी वेद प्रकाश श्रीवास्तव की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में संस्था कोऑर्डिनेटर शैय्याद अब्दुल अली हसनी, जिला कॉर्डिनेटर शफीक चौधरी एवं नदवा कॉलेज के छात्र , उपस्थित वालंटियर्स तथा सहयोग छात्र शिक्षा समिति के प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार द्वारा मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी वेद प्रकाश श्रीवास्तव, किसान इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शिव कुमार शर्मा, पत्रकार बंधुओं, समाजसेवियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं अन्य गणमान्य अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया।
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने समाज सेवा और मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने वाले ऐसे आयोजनों की सराहना करते हुए कहा कि जरूरतमंदों की सहायता करना ही सच्ची इंसानियत है। उन्होंने संस्थाओं के प्रयासों को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर आल इंडिया पयामे इंसानियत फोरम संस्था द्वारा लगभग 70 जरूरतमंद बच्चों को कंबल वितरित किए गए, जिससे बच्चों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्कूल के छात्र-छात्राएं, अभिभावक एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे, यह कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और समाज में सहयोग, सेवा व इंसानियत का संदेश देकर सभी को प्रेरित कर गया।
