ब्यूरो रिपोर्ट, सीतापुर: शहर में बढ़ते यातायात दबाव और भारी वाहनों के आवागमन से होने वाली दिक्कतों को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने यातायात व्यवस्था को बेहतर और सुगम बनाने के उद्देश्य से रूट डायवर्जन लागू किया है।पुलिस के अनुसार, अब काजी कमालपुर से श्यामनाथन होकर शहर की ओर आने वाले भारी वाहन जैसे ट्रक, डीसीएम, तथा गन्ना ट्रैक्टर-ट्रॉली को शहर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। ये सभी वाहन अब काजी कमालपुर से महोली मार्ग के रास्ते अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।और क्षेत्राधिकारी नगर विनायक भोसले ने बताया कि यह रूट डायवर्जन पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर लागू किया गया है। इसका उद्देश्य शहर में जाम की स्थिति को रोकना और नागरिकों को सुचारू आवागमन की सुविधा देना है।
उन्होंने बताया कि शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात पुलिस की टीमें तैनात की गई हैं, जो डायवर्जन का कड़ाई से पालन करवा रही हैं। साथ ही आवश्यक दिशा-निर्देश व बोर्ड भी लगवाए गए हैं, जिससे वाहन चालकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे नए रूट डायवर्जन का पालन करें और सहयोग देकर शहर की यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने में मदद करें।
