नगर पालिका परिषद सभासद संघ के अध्यक्ष बने सुनील मौर्या, पदाधिकारियों को खिलाई गई मिठाई

महमूदाबाद, सीतापुर: जनपद सीतापुर के महमूदाबाद में नगर पालिका परिषद के सभासद संघ के चुनाव में सुंदौली वार्ड के सभासद सुनील मौर्य को अध्यक्ष चुना गया। और नगर पालिका परिषद के 25 वार्डो के सभासद पहले से बने सभासद संघ के प्रति अविश्वास को लेकर 20 जनवरी को नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी को सुनील मौर्य की अगुवाई में पत्र सौंपे थे।

सुनील मौर्य ने बताया की तीन सभासदों ने संगठनों से अलग रहने की बात कही और वह संगठन से अलग हो गये। शेष बचे 22 में से 12 सभासदों का समर्थन उन्हें प्राप्त हुआ। जिसमें नव निर्वाचित संघ के अध्यक्ष सुनील मौर्य,उपाध्यक्ष मो सईद अहमद ,महामंत्री सिराज राजू, कोषाध्यक्ष प्रेम चंद्र , सभासद उमेश वर्मा,बीना गुप्ता,बेबी नाज,कमर अली व विशंभर वर्मा सहित अन्य सभासद भी इस मौके पर वहां मौजूद रहे। संघ के पदाधिकारियों ने मिठाई खिलाकर और माला पहनाकर खुशी का भी इजहार किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने बताया कि मुझे एक वर्ष के लिए अध्यक्ष चुना गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *