जन्मदिन पर मिली सबसे बड़ी सौगात: ब्लॉक प्रमुख अजय यादव के घर जन्मी पुत्री, परिवार में दोगुनी खुशियां

ब्यूरो रिपोर्ट,सीतापुर: विकास खंड पहला के समाजवादी पार्टी समर्थित ब्लॉक प्रमुख रावेन्द्र कुमार उर्फ अजय यादव के लिए इस वर्ष का जन्मदिन जीवन की सबसे यादगार खुशियों में शामिल हो गया। मंगलवार, 7 जुलाई को एक ओर उन्होंने अपना जन्मदिन मनाया, तो दूसरी ओर इसी शुभ अवसर पर उनके घर पुत्री का जन्म हुआ। जन्मदिन और पुत्री के आगमन की दोहरी खुशी से पूरे परिवार में उत्सव जैसा माहौल रहा।

नवजात के जन्म की सूचना मिलते ही परिजनों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। परिवार ने पुत्री का स्वागत ‘घर आई लक्ष्मी’ मानते हुए हर्षोल्लास के साथ खुशियां मनाईं। परिजनों ने इसे ईश्वर का विशेष आशीर्वाद बताते हुए मां और नवजात के स्वस्थ होने की जानकारी दी।

ब्लॉक प्रमुख अजय यादव को जन्मदिन एवं पुत्री रत्न की प्राप्ति पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों, शुभचिंतकों, मित्रों और समर्थकों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सभी ने नवजात पुत्री के स्वस्थ, सुखी और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए परिवार के लिए मंगलमय जीवन की प्रार्थना की।

क्षेत्रवासियों ने भी इसे ब्लॉक प्रमुख के परिवार के लिए सुखद संयोग बताते हुए कहा कि जन्मदिन पर मिली यह अनमोल सौगात उनके जीवन की सबसे बड़ी खुशी बन गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *