जुआ अधिनियम के तहत तीन अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट : सीतापुर पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल द्वारा जनपद में सघन चेकिंग एवम् वांछित अपराधियों की शीघ्रातिशीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिये गये हैं। उक्त निर्देश के अनुपालन के क्रम में दिनांक 23.10.25 को क्षेत्राधिकारी मिश्रिख आलोक प्रसाद के निकट पर्यवेक्षण में थाना मछरहेटा थानाध्यक्ष प्रभात कुमार गुप्ता ,उ0नि0 परमेन्द्र सिंह ,हे0का0 राजेन्द्र प्रसाद चौधरी ,का0 अशोक कुमार ,का0 दशरथ कुमार आदि पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान जुआ खेलते कुल 03 अभियुक्तों 1.मुकेश पुत्र प्रहलाद 2.संदीप पुत्र नंदराम 3.प्रदीप पुत्र महेश निवासीगण मोहल्ला तेलियाना कस्बा व थाना मछरेहटा सीतापुर को गिरफ्तार किया गया। मौके से एक अदद ताश की गड्डी- 52 ताश के पत्ते तथा कुल 5520/- रूपये (2020/-रुपये जामातलाशी, 3,500/-रुपये मालफड़) बरामद हुए। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 284/25 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *