टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने किला महमूदाबाद पहुंचकर प्रो. अली खान राजा व राजमाता विजया खान से की मुलाकात

ब्यूरो रिपोर्ट ,सीतापुर। पश्चिम बंगाल से महुआ मोइत्रा शनिवार को किला महमूदाबाद पहुंचीं, जहां उन्होंने प्रोफेसर अली खान राजा महमूदाबाद से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने राजमाता विजया खान साहिबा से भी मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना।

किला महमूदाबाद में आयोजित इस मुलाकात के दौरान महमूदाबाद, बिसवां और बेलहरा क्षेत्र के कई संभ्रांत नागरिक भी उपस्थित रहे। टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने उपस्थित लोगों से विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा की और आत्मीय संवाद किया।

इस अवसर पर किला महमूदाबाद में सौहार्दपूर्ण वातावरण के बीच स्थानीय नागरिकों ने भी सांसद का स्वागत किया। मुलाकात के दौरान क्षेत्र के गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *