ब्यूरो रिपोर्ट,सीतापुर: थाना सदरपुर क्षेत्र के अंतर्गत एक युवक ने पुलिस को प्रार्थना-पत्र देकर चोरी और लूट की गंभीर घटना की शिकायत की है। पीड़ित का आरोप है कि बीती रात करीब 2 बजे से 4 बजे के बीच कुछ लोगों ने उसके घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
प्रार्थना-पत्र के अनुसार, पीड़ित सोनू गुप्ता उर्फ सुनील कुमार निवासी शमशाबाद, थाना सदरपुर , सीतापुर ने आरोप लगाया है कि आरोपी घर में घुसे और लगभग 1.50 लाख रुपये नकद तथा जेवरात चोरी कर ले गए।
पीड़ित का कहना है कि घटना के बाद अज्ञात चोरों ने नकदी और जेवरात लेकर मौके से फरार हो गए।
पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
पीड़ित ने अपना प्रार्थना-पत्र 20 जून 2026 को थाना सदरपुर में दिया है। वहीं, पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
