ब्यूरो रिपोर्ट, सीतापुर: जनपद में पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स परेड ग्राउंड पर शुक्रवार की साप्ताहिक परेड की सलामी ली गई तथा परेड का निरीक्षण किया गया। परेड में शामिल समस्त पुलिसकर्मियों को साफ-सुथरी एवं स्वच्छ वर्दी धारण करने तथा नियमानुसार टर्नआउट व्यवस्थित रखने हेतु निर्देशित किया गया, साथ ही प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पुलिस कर्मियों से विभिन्न प्रकार के शस्त्रों की हैंडलिंग के समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी ली गई एवं प्रशिक्षण केन्द्र तथा निर्माणाधीन रिजर्व पुलिस लाइन्स स्पोर्ट्स स्टेडियम का निरीक्षण करते हुए बैरक/परिसर में साफ-सफाई हेतु सर्व-संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान प्रतिसार निरीक्षक शिवबालक वर्मा तथा अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।
