77500/- रुपये नकली नोटों के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट, सीतापुर : जनपद में पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल द्वारा जनपद में लूट/चोरी/नकबजनी की घटनाओं को गम्भीरता से लेते हुए टीम का गठन कर घटनाओं को रोकनें व आपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। उक्त दिये गये निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आलोक सिंह के निकट पर्यवेक्षण क्षेत्राधिकारी बिसवां अमन सिंह के नेतृत्व में थाना बिसवां प्र0नि0 मुकुल प्रकाश वर्मा,अ0नि0 भानु प्रताप सिंह,उ0नि0 सुधाकर सिंह,उ0नि0 मंजीत कुमार,हे0का0 अमरेन्द्र द्विवेदी,हे0का0 विमल कुमार,का0 मनीष चौधरी,का0 सतेन्द्र कुमार,का0 सुमित कसाना,का0 विनीत कुमार,का0 सुमित कुमार, का0 मनीष कुमार, म0आ0 सविता,म0आ0 रजनी पांचाल आदि पुलिस टीम द्वारा थाना बिसवां क्षेत्र में आयोजित हो रहे गुलजारशाह मेला में कुछ पुरूष और महिलाओं द्वारा नकली नोटों को लाकर चलाया जा रहा है। इस सूचना पर स्थानीय पुलिस सक्रिय होकर इनके गिरफ्तारी करने एवं जाली नोटो की बरामदगी करने का प्रयास किया जा रहा था । इसी क्रम में थाना बिसवां पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 18.01.2026 को अभियुक्त/अभियुक्ता 1.अमित भार्गव पुत्र रामनरायन निवासी ग्राम शंकरपुर मजरा कन्दुनी थाना रामपुरकलां सीतापुर 2. सोनेश्वरी भार्गव पत्नी सुशील कुमार निवासी ग्राम हथिया मल्हपुर थाना इमलिया सुल्तानपुर जनपद सीतापुर को गुलजारशाह मेला के निकट ग्राम सत्तिनपुरवा से एक पुरूष व एक महिला को गिरफ्तार करते हुये इनके पास से 5000 रूपये के असली व 77500 रुपये नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि इनके द्वारा काफी समय से नकली नोटों को प्राप्त कर उन्हे भीड़ भाड़ वाले बाजार व मेलों में चलाया जाता है। इस गिरोह कर सरगना जनपद देवरिया का रहने वाला है लखनऊ व दिल्ली में भी रहता है तथा पेशे से डाक्टर है गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्तों के विरूद्ध मु0अ0सं0 24/26 धारा 179/180/61(2) BNS पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही उपरांत अभियुक्तगण उपरोक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया है। अभियुक्तगण उपरोक्त द्वारा अपराध से अर्जित संपत्ति का पता लगाकर प्राप्त साक्ष्यों/तथ्यों के आधार पर निरोधात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। जनपद में अपराधियों के विरूद्ध निरन्तर प्रभावी कार्यवाही इसी प्रकार प्रचलित रहेगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *