अपना दल (एस) के आईटी मंच को मिला नया नेतृत्व, अनुज कुमार जैन बने जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

ब्यूरो रिपोर्ट,सीतापुर: महमूदाबाद में अपना दल (एस) संगठन को मजबूत और तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिला अध्यक्ष जय प्रकाश पटेल की संस्तुति पर अनुज कुमार जैन को पार्टी के आईटी मंच का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

नवमनोनीत जिलाध्यक्ष अनुज कुमार जैन, स्वर्गीय नरेन्द्र कुमार जैन के पुत्र हैं और महमूदाबाद क्षेत्र के मोहल्ला सरावगी टोला, जनपद सीतापुर के निवासी हैं।

पार्टी नेतृत्व ने उनके मनोनयन पर विश्वास जताते हुए उम्मीद व्यक्त की है कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे तथा आईटी मंच को और अधिक सक्रिय व प्रभावशाली बनाएंगे।

इस मनोनयन की घोषणा राष्ट्रीय सचिव शिक्षक मंच अशोक पटेल एवं जिला महासचिव शिवदास शुक्ला द्वारा की गई। अनुज कुमार जैन की नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया।

उनकी नियुक्ति पर प्रदेश सचिव महिला मंच सुमन पटेल, युवा नेता हरिओम वर्मा, विनीत कुमार रावत, ओमकार रावत, अशोक वर्मा, डॉ. अखलेश वर्मा सहित कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *