महमूदाबाद सिधौली रोड स्थित फिरोजपुर चौराहे पर आमने-सामने बाइक भिड़ंत, एक घायल

ब्यूरो रिपोर्ट, सीतापुर : थाना महमूदाबाद अंतर्गत पुलिस चौकी सिरौली क्षेत्र के फिरोजपुर चौराहे पर मंगलवार को दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं, जबकि एक बाइक सवार घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी अनिल कुमार एवं कांस्टेबल आशीष कुमार मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल एम्बुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) महमूदाबाद भेजवाया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, बाइक संख्या UP 32 MT 2267 पर सवार बाल किशन पुत्र बचनू निवासी ग्राम वाजिद नगर, थाना रामपुर कलां इस हादसे में बाल-बाल बच गए। वहीं दूसरी बाइक संख्या UP 41 W 1370 पर सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी मौके पर पहचान नहीं हो सकी। बाइक नंबर के आधार पर की गई जांच में वाहन सुरेश पुत्र शिव दुलारे निवासी राम चरन पुरवा, नवाबगंज, जनपद बाराबंकी के नाम पंजीकृत पाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *