ब्यूरो रिपोर्ट,सीतापुर: महमूदाबाद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम रखने के उद्देश्य से महमूदाबाद उपजिलाधिकारी बी के सिंह, क्षेत्राधिकारी वेद प्रकाश श्रीवास्तव, कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार सिंह समेत अन्य पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बल ने नगर के संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च किया। अधिकारियों के नेतृत्व में निकाले गए इस मार्च में स्थानीय पुलिस बल के साथ पीएसी के जवान भी शामिल रहे।
फ्लैग मार्च प्रमुख बाजारों और घनी आबादी वाले क्षेत्रों से होकर गुजरा। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने आम नागरिकों से संवाद कर शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने या कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मार्च के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया गया तथा ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस प्रशासन ने कहा कि क्षेत्र में शांति बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए लगातार गश्त एवं निगरानी जारी रहेगी। फ्लैग मार्च से आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई और लोगों ने पुलिस प्रशासन के इस कदम की सराहना
