छोटा हाथी वाहन में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी

ब्यूरो रिपोर्ट, सीतापुर: महमूदाबाद क्षेत्र के रामकुंड चौराहे के पास  स्थित बीआरसी कार्यालय के सामने शुक्रवार रात करीब 9:15 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब एक छोटा हाथी वाहन में अचानक आग लग गई। वाहन में लकड़ियां लदी हुई थीं। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं और धुआं उठने लगा।

जिससे आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग तेजी से फैलती नजर आई। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

आग लगने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए, जिससे कुछ समय के लिए क्षेत्र में अफरा-तफरी और यातायात प्रभावित होने की स्थिति बन गई।

बताया जा रहा है कि वाहन मोहम्मद साफी, निवासी वार्ड शहजानी, थाना महमूदाबाद का है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि वाहन को काफी नुकसान पहुंचा है।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है और आग लगने की वजह स्पष्ट करने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *