ब्यूरो रिपोर्ट, सीतापुर: महमूदाबाद में स्थित सीता ग्रुप ऑफ एजूकेशन में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का मूल उद्देश्य विद्यार्थियों को विज्ञान के प्रति आकर्षित करना है। विज्ञान से लोगो में अंध विश्वास का विनाश होता है। सभी विद्यार्थियों को विज्ञान विषय में रुचि लेकर इसे अपने कैरियर के लिए चुनना चाहिए। आधुनिक समय में विज्ञान एवं वैज्ञानिक निरंतर लोक कल्याण के लिए कार्य कर रहे हैं।
उक्त बातें विज्ञान दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सीता ग्रुप ऑफ एजूकेशन के चेयरमैन आरके वाजपेयी ‘विरल‘ ने कही। विज्ञान दिवस के मौके पर शनिवार को सीता ग्रुप ऑफ एजूकेशन हिंदी मीडिएम व इंगलिश मीडिएम के बच्चों द्वारा आकर्षक मॉडल बनाए गए।
विज्ञान दिवस के अवसर पर विज्ञान प्रदर्शनी में अरुण वर्मा द्वारा सोलर फैन, शौर्य पटेल व पुष्पेंद्र वर्मा द्वारा वाटर मशीन, शिवांशु वर्मा, सौम्या वर्मा, अनामिका यादव, राधा यादव, राजन यादव, नैतिक जैन व वायु रस्तोगी द्वारा ज्वालामुखी, प्रखर वर्मा द्वारा ट्रक, बसंत वर्मा द्वारा क्रेन, अक्ष पटेल द्वारा जेसीबी, अक्षांश वर्मा द्वारा कैंपर कार, अर्पित वर्मा द्वारा राकेट, अंश वर्मा द्वारा प्रज्ञान रोवर, ब्यूटी द्वारा गोबर गैस प्लांट, वर्तिका वर्मा द्वारा वाटर फिल्टर, वासु शर्मा ने प्रकाश संश्लेषण की क्रिया, अनन्या गुप्ता द्वारा वर्षा जल संचयन, प्रियांशी वर्मा द्वारा इलेक्ट्रॉनिक लैंप, आकांक्षा श्रीवास्तव द्वारा पेंडुलम, आयुषी शुक्ल द्वारा सौर मंडल, अंकित पटेल द्वारा मानव हृदय, प्रतीक कुमार द्वारा बिना मोटर चलने वाला पंखा, अजीत कुमार द्वारा प्रदूषण नियंत्रक यंत्र तथा राजन वर्मा द्वारा जंगली जानवरों व बंदरों से फसल की रक्षा करने के लिए कार्बेट से चलने वाली गन बनाई गई।
इस अवसर पर विज्ञान प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन किया गया। सभी बनाए गए मॉडल व प्रश्नोत्तरी से संबंधित प्रश्न विज्ञान शिक्षक गुंजन यादव, शिवाकांत रस्तोगी, ओपी विश्वकर्मा, सुभाष वर्मा, संदीप वर्मा, संजू रस्तोगी द्वारा पूछे गए, जिनका बहुत ही सटीकता व बेबाकी से विद्यार्थियों ने जवाब दिया।
