ब्यूरो रिपोर्ट, सीतापुर: महमूदाबाद में “देश के युवा ही राष्ट्र के कर्णधार हैं। गांव की प्रतिभा किसी भी मायने में शहरों से कम नहीं होती। ग्रामीण बच्चों में जो लगन और क्षमता है, वही भारत को आगे बढ़ाने की असली ताकत है।” यह बातें पूर्व कार्यवाहक मुख्यमंत्री डॉ. अम्मार रिज़वी ने सीता इंटर कॉलेज के शास्त्री सभागार में आयोजित मेधावी सम्मान समारोह में कही। उन्होंने कहा कि आने वाला समय युवाओं का है और वही भारत को विश्व में नंबर एक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि भारत विश्व का सबसे सुरक्षित देश है और संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय भारत में होना चाहिए। भारत एक ऐसा देश है, जहां प्रेम, भाईचारा और समानता की भावना सर्वोपरि है। डॉ. रिज़वी ने अपने संबोधन में कहा कि परमाणु शक्ति का उपयोग केवल ऊर्जा के विकास के लिए होना चाहिए, न कि भय उत्पन्न करने के लिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुंडा गोपाल आश्रम के महंत सत्यानंद महाराज ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में लक्ष्मी कुबेर संस्था के राजेश सिंह और इरफान मंसूरी उपस्थित रहे।
समारोह में यूपी बोर्ड 2026 परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में गणित, संस्कृत और एग्रोनॉमी विषय में 100 में 100 अंक प्राप्त करने वाले 24 छात्रों को विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया।
इसके अलावा इंटरमीडिएट में विभिन्न विषयों में 99 अंक पाने वाले ज्ञानेंद्र वर्मा, प्राची निगम, अरिदमन सिंह, बाल मुकुंद, अभिनय वर्मा, अजल, शगुन गुप्ता, अंशिक यादव और दिनकर वर्मा तथा हाईस्कूल में 99 अंक प्राप्त करने वाले स्नेहा वर्मा, रणवीर पटेल, हिमांशु गुप्त, ऋचा, अंश वर्मा, अंशिका वर्मा, आस्था पटेल, चंद्र मोहन, अंश तिवारी, प्रांजल वर्मा, निधि यादव, अग्रिमा वर्मा, अर्पिता सिंह, श्वेता, अभिषेक वर्मा, मो. सुफियान, राखी गुप्ता, वैष्णवी, सृष्टि रस्तोगी, सौम्या वर्मा, अर्पित कश्यप, आदर्श कुमार, महक, अनमोल वर्मा, शिवम यादव, कुलदीप कुमार, सुदित्या वर्मा, आंशी वर्मा, अजय कुमार, धनंजय सिंह, धर्मेंद्र, उम्मे सफिया, तनुज यादव और राज को भी सम्मानित किया गया।
विशेष रूप से हाईस्कूल की यूपी मेरिट में नौवां स्थान प्राप्त करने वाली स्नेहा वर्मा तथा दसवां स्थान पाने वाले अंश वर्मा और अंशिका वर्मा सहित जनपद की टॉप-10 सूची में शामिल 11 विद्यार्थियों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत संस्था के चेयरमैन रमेश वाजपेयी और डिप्टी मैनेजर वागीश दिनकर ने किया। इस अवसर पर शिक्षिका प्रतिभा सिंह, नीरज वर्मा, तुषार तिवारी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
समारोह ने विद्यार्थियों के उत्साह को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ संपन्न हुआ।
