प्रकाश ग्रुप ऑफ कॉलेजेज की यूपी टॉपर छात्राओं का सम्मान

ब्यूरो रिपोर्ट,सीतापुर : महमूदाबाद में स्थित प्रकाश ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के प्रकाश सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा शिखा वर्मा तथा हाईस्कूल परीक्षा में उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल करने वाली छात्रा कशिश वर्मा को शील्ड एवं ₹2500 की प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में इंडियन बैंक के हेड मैनेजर दीपक गोस्वामी, रीजनल हेड रनवीर सिंह, जिला प्रबंधक सीतापुर मनोज कुमार, मैनेजर रीजनल ऑफिस सीतापुर पूजा वर्मा, ब्रांच मैनेजर महमूदाबाद वर्षा पाठक एवं मार्केटिंग हेड अंकुश श्रीवास्तव की उपस्थिति रही।

इस अवसर पर समाजसेवी अरुण कुमार वर्मा, विद्यालय प्रबंधक ओम प्रकाश वर्मा तथा तीनों विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को माल्यार्पण कर एवं पौधे स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में शिक्षा, प्रतिभा और छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य को लेकर विद्यालय परिवार एवं इंडियन बैंक की सराहनीय पहल की प्रशंसा की गई।

समारोह के दौरान विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने और निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया गया।
इस गरिमामयी कार्यक्रम में हिन्दुस्तान प्रेस से असिस्टेंट जनरल मैनेजर दिलीप सिंह एवं मीडिया मार्केटिंग प्रतिनिधि शिवेंद्र गुप्ता की भी विशेष उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *