महमूदाबाद पुलिस ने सात वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट, सीतापुर: जनपद के थाना महमूदाबाद क्षेत्र में अपराध एवं वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली महमूदाबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर सात वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों में असलम पुत्र शब्बू बाबा उर्फ छब्बूबाबा निवासी पुरानी बाजार थाना महमूदाबाद, रजी अहमद पुत्र नवी अहमद निवासी पैगम्बरपुर, विनोद सिंह पुत्र राम हरख सिंह निवासी शेखवापुर, सुजीत कुमार पुत्र लल्लूराम निवासी बेहटा छावनी, खेलावन उर्फ राम खेलावन पुत्र लालजी निवासी सुकईपुर, सर्वेश लोनिया पुत्र मुल्लू लोनिया निवासी लैलखुर्द तथा रमेश पुत्र कृपा राम निवासी समनापुर थाना महमूदाबाद शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार सभी अभियुक्तों के खिलाफ विभिन्न न्यायालयों से वारंट जारी थे। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने आरोपियों को उनके घरों से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दीपक राठौर, उपनिरीक्षक मसूद असगर, उपनिरीक्षक धर्मेंद्र प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक विनोद कुमार गिरि, उपनिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार, सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले भर में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *