सीतापुर में अलग अलग थाना क्षेत्र में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दस वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया 

ब्यूरो रिपोर्ट,सीतापुर: जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में गठित टीमों द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए कुल दस वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई।

थाना तम्बौर पुलिस ने सात वारंटी किए गिरफ्तार : थाना तम्बौर पुलिस टीम ने केस संख्या 2407362/ 2017 से संबंधित 7 वारंटियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में मनोहर पुत्र हुल्ला, पैकरमा पुत्र रामेश्वर, रामलखन पुत्र रामेश्वर, राजकुमार पुत्र परमेश्वर, राममूर्ति पुत्र पैकरमा, मोल्हे पुत्र बोधे तथा राकेश पुत्र परमेश्वर शामिल हैं। सभी अभियुक्त ग्राम समौदाड़ीह थाना तम्बौर, जनपद सीतापुर के निवासी हैं।

थाना महमूदाबाद पुलिस ने एक वारंटी को दबोचा : थाना महमूदाबाद पुलिस टीम ने वाद संख्या 182/26 में वारंटी अनिल कुमार पुत्र मंगली प्रसाद निवासी जियारीपुरवा थाना महमूदाबाद, जनपद सीतापुर को गिरफ्तार किया।

थाना संदना पुलिस की कार्रवाई में दो वारंटी गिरफ्तार : थाना संदना पुलिस टीम ने वाद संख्या 434/23 में वारंटी मनीष सिंह पुत्र सुबेदार सिंह एवं लोके सिंह पुत्र सुबेदार सिंह निवासी ग्राम पारा थाना संदना, जनपद सीतापुर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

पुलिस द्वारा जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *