युवाओं ने भरी हुंकार, 2027 में समाजवादी सरकार बनाने का लिया संकल्प

ब्यूरो रिपोर्ट, सीतापुर: सिधौली में समाजवादी पार्टी विधानसभा क्षेत्र 152 सिधौली के अंतर्गत संतनगर स्थित प्रदेश सचिव राम पाल भार्गव के कार्यालय पर क्षेत्रीय युवाओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी पदाधिकारियों ने युवाओं से अपने-अपने क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता अभियान चलाने का आह्वान किया। साथ ही नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने, पात्र नागरिकों का नाम वोटर लिस्ट से न छूटने देने तथा मतदाता सूची में दर्ज त्रुटियों को समय रहते संशोधित कराने के लिए लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया गया।

वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में मतदान का अधिकार सबसे महत्वपूर्ण है और प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना आवश्यक है। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव और बूथ-बूथ जाकर लोगों को जागरूक करेंगे।

बैठक में उपस्थित युवाओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जनता तक ले जाने का संकल्प लिया। इस दौरान युवाओं ने एकजुट होकर वर्ष 2027 के चुनाव में समाजवादी पार्टी को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा और ऊर्जा के साथ कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।

बैठक में जिला सचिव शिवमोहन यादव, विधानसभा सचिव रामकरण यादव, समाजवादी छात्र सभा के जिला सचिव अंकित यादव, विधानसभा सचिव जितेंद्र यादव, लोहिया वाहिनी नगर अध्यक्ष मोहम्मद सिराज सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसके अलावा दिनेश यादव, अमित यादव, सुरेश राजपूत, शिवा त्रिपाठी, आबिद अली, विकास गौतम, आलोक वर्मा, रामबाबू यादव, राजेश यादव, संजू रावत, नरेंद्र भार्गव, अमरेंद्र भार्गव, शिवा भार्गव, राहुल यादव, लकी सिंह, रामनाथ यादव, अभिषेक यादव समेत अनेक कार्यकर्ताओं ने बैठक में भाग लिया।

“मजबूत बूथ, मजबूत संगठन” के संदेश के साथ संपन्न हुई इस बैठक में युवाओं ने संगठनात्मक मजबूती और जनसंपर्क अभियान को तेज करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *