24 घण्टे में लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा, 25 हजार रूपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार 

ब्यूरो,रिपोर्ट सीतापुर: थाना सदरपुर क्षेत्र में रविवार देर रात महिलाओं से हुई लूट की वारदात का पुलिस ने महज 24 घण्टों में सफल अनावरण कर दिया। पुलिस अधीक्षक सीतापुर अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में गठित टीम ने 25,000 रुपये के इनामी वांछित अपराधी श्रीचंद यादव उर्फ संजय पुत्र गोविंद निवासी राजापुर इसरौली थाना थानगांव को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी है, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया।

घटना 27 अक्टूबर को तब हुई जब सरैया स्टेशन स्थित बृजवासी मंडी से चार महिलाएँ एक कार्यक्रम में नृत्य प्रस्तुति के लिए रूसहड़ गांव जा रही थीं। रूसहन नहर पुल के पास सड़क पर पेड़ की बड़ी डाल रखकर बदमाशों ने उनका रास्ता रोका और असलहे के बल पर सोने के जेवरात लूटकर जंगल की ओर फरार हो गए थे।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी द्वारा त्वरित अनावरण के निर्देश दिए गए। इसी क्रम में एएसपी दक्षिणी दुर्गेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी महमूदाबाद वेद प्रकाश श्रीवास्तव के नेतृत्व में SOG टीम व थाना सदरपुर पुलिस सक्रिय की गई। छानबीन के दौरान सोमवार को मीरनगर व बढ़निया के मध्य नहर पटरी पर संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया गया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के बाएं पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया । और पुलिस टीम ने संजय यादव को गिरफ्तार कर उसे इलाज हेतु अस्पताल भेजवाया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 तमंचा 315 बोर, 03 जिंदा व 02 खोखा कारतूस, 3480 रुपये नगद, बिना नंबर की हुंडई एसेंट कार और 01 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। साथ ही घायल अपराधी का उपचार अस्पताल में कराया जा रहा है। फरार साथी की तलाश में पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। और पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की स्थानीय स्तर पर सराहना की जा रही है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *