महमूदाबाद में मिशन शक्ति टीम की तत्परता, भटके मासूम को कुछ ही घंटों में परिवार से मिलाया, सराहनीय कार्य की प्रशंसा

ब्यूरो रिपोर्ट,सीतापुर: जनपद में सुरक्षा एवं चेकिंग अभियान के तहत कोतवाली महमूदाबाद की मिशन शक्ति टीम ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए रास्ता भटक गए एक मासूम बच्चे को कुछ ही घंटों में उसके परिजनों से मिलाकर उनकी खोई मुस्कान लौटा दी।

पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के दौरान मिशन शक्ति टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान महमूदाबाद क्षेत्र में एक छोटा बच्चा अकेला और परेशान अवस्था में घूमता मिला। टीम ने बच्चे को अपने संरक्षण में लेकर उससे स्नेहपूर्वक पूछताछ की। बच्चे ने अपना नाम बिलाल बताया।

इसके बाद पुलिस ने आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई, जिससे पता चला कि बच्चा अपनी नानी के घर आया था और रास्ता भटक जाने के कारण परिवार से बिछड़ गया था। बच्चे की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उसे कोतवाली महमूदाबाद लाया गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बच्चे के परिजनों का पता लगाया और उन्हें तत्काल थाने बुलाया।

थाने पहुंचे परिजनों की पहचान और आवश्यक पुष्टि के बाद बच्चे को उसकी मां एवं अन्य परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। अपने लापता बेटे को सकुशल वापस पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली और सीतापुर पुलिस का आभार व्यक्त किया।

इस सराहनीय कार्य में शामिल पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक भानु प्रताप सिंह, अपराध निरीक्षक दयाशंकर, महिला आरक्षी काजल सक्सेना, कविता शर्मा, शालिनी पाण्डेय आदि पुलिस टीम ने एक बार फिर यह संदेश दिया है कि वह कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ आमजन की सुरक्षा और सहायता के लिए भी पूरी संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *