मुख्यमंत्री शिक्षक कैसलेस चिकित्सा योजना का हुआ शुभारंभ

ब्यूरो रिपोर्ट ,सीतापुर: तहसील सभागार महमूदाबाद में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के शुभारंभ एवं डीबीटी वितरण कार्यक्रम के तहत एक गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के संबोधन का सजीव प्रसारण दिखाया गया, जिसमें उन्होंने शिक्षकों के स्वास्थ्य सुरक्षा से जुड़ी इस महत्वाकांक्षी योजना की जानकारी दी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी महमूदाबाद ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के जिला मंत्री कमलेश तिवारी मौजूद रहे। आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी उदय मणि पटेल के निर्देशन में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के अध्यक्ष संदीप वर्मा, प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक मंत्री ज्ञानेश मिश्र सहित शिक्षा विभाग एवं विभिन्न शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विकास खंड महमूदाबाद, पहला और रामपुर मथुरा के शिक्षक, शिक्षामित्र एवं अनुदेशकों ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित शिक्षकों को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के लाभ, पात्रता, उपचार प्रक्रिया और कैशलेस सुविधा से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई।

मुख्य अतिथि कमलेश तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षकों एवं शिक्षा कर्मियों के कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है।

और यह योजना उनके स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। वहीं उप जिलाधिकारी ने शिक्षकों से योजना का अधिकतम लाभ उठाने तथा स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।

खंड शिक्षा अधिकारी उदय मणि पटेल ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए योजना की उपयोगिता पर प्रकाश डाला और इसके सफल क्रियान्वयन में सभी के सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की।

कार्यक्रम का संचालन विभागीय अधिकारियों एवं शिक्षकों के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अंत में सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *