दण्ड से न्याय की ओ नये आपराधिक कानूनो के प्रति आमजनमानस को किया जागरुक,दण्ड से न्याय की ओर

ब्यूरो, रिपोर्ट : सीतापुर में पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल द्वारा नये आपराधिक कानूनों के प्रति आमजनमानस में जागरुकता फैलाने हेतु सर्वसंबंधित को आवश्यक दिशानिर्देश दिये गये हैं। उक्त दिये गये निर्देशों के अनुपालन के क्रम में सोमवार को जनपद सीतापुर के थाना महमूदाबाद, थाना कोतवाली देहात, थाना रेउसा, थाना रामपुर कलां आदि थानों द्वारा नये आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु NCL जागरूकता अभियान 2.0 के अन्तर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। भारतीय न्याय प्रणाली के नये स्वरूप “दण्ड से न्याय की ओर” एवं उसके व्यावहारिक क्रियान्वयन के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।कार्यक्रम में बताया गया कि नये आपराधिक कानून न्याय व्यवस्था को अधिक संवेदनशील, जनसुलभ एवं पारदर्शी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं। इन कानूनों में महिलाओं और बच्चों के प्रति अपराधों को और अधिक गंभीरता से लेते हुए कड़े एवं त्वरित दण्ड के प्रावधान किए गए हैं, वहीं संगठित अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु स्पष्ट और सशक्त विधिक ढाँचा तैयार किया गया है। साथ ही न्याय प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी एवं तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के लिए Zero FIR, E-FIR पंजीकरण, डिजिटल साक्ष्य, ई-सम्मन, ऑनलाइन सुनवाई तथा फोरेंसिक विज्ञान के प्रयोग जैसे प्रावधान शामिल किए गए हैं। मुकदमों के शीघ्र निस्तारण हेतु सख्त समयसीमा निर्धारित की गई है, जिससे न्याय प्रक्रिया में दक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके। नये कानूनों से पुलिस की कार्यप्रणाली को और अधिक जवाबदेह, पारदर्शी एवं जनहितोन्मुख बनाने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। भारतीय न्याय संहिता 2023 (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 (BNSS) एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 (BSA) की मुख्य विशेषताओं से अवगत कराते हुए बताया गया कि इन नये कानूनों का उद्देश्य “दंड से न्याय की ओर” की अवधारणा को साकार करना है। नये कानूनों मे विधिक प्रक्रिया अधिक पीड़ित-केंद्रित, पारदर्शी एवं त्वरित न्याय पर आधारित है, जिसमें महिला सुरक्षा, संगठित अपराध, साइबर अपराध एवं फॉरेंसिक साक्ष्यों के प्रयोग को विशेष प्राथमिकता दी गई है। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा नये कानूनों के प्रति अपनी जागरूकता और जिज्ञासा व्यक्त की। उपस्थितजनों ने सीतापुर पुलिस के इस संवेदनशील एवं जनोन्मुखी प्रयास की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *