रन फॉर यूनिटी में पुलिस ने दिखाई एकजुटता की मिसाल, समाज को दिया एकता का संदेश

ब्यूरो, रिपोर्ट सीतापुर: थाना रामपुर कलां इलाके के कंदुनी क्षेत्र में शुक्रवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर थाना रामपुर कलां पुलिस बल की ओर से “रन फॉर यूनिटी” (एकता दौड़) का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र में उत्साह और देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। और इस कार्यक्रम का नेतृत्व क्षेत्राधिकारी कपूर कुमार ने किया। उन्होंने स्वयं दौड़ में भाग लेकर उपस्थित पुलिस कर्मियों और नागरिकों को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संदेश दिया। थाना प्रभारी पियूष सिंह, बेहमा चौकी इंचार्ज दिनेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक ओमप्रकाश सिंह व दिलीप शुक्ला सहित समस्त पुलिस स्टाफ ने बढ़-चढ़कर इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।सिधौली क्षेत्राधिकारी कपूर कुमार ने कहा कि “सरदार पटेल ने देश को एक सूत्र में पिरोने का काम किया। आज उनकी जयंती पर हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि हम देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सौहार्द को बनाए रखेंगे।”पुलिस विभाग द्वारा आयोजित यह “रन फॉर यूनिटी” न केवल खेल भावना को बढ़ावा देने वाला कार्यक्रम रहा, बल्कि इसने समाज में एकजुटता और राष्ट्रप्रेम का सशक्त संदेश भी दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *