सीतापुर पुलिस ने चोरी की वारदात का किया खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार; नकदी व आभूषण बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट,सीतापुर:  थाना कोतवाली देहात पुलिस ने चोरी की एक घटना का सफल अनावरण करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण, एक बटुआ तथा 4,800 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में जनपद में चोरी एवं नकबजनी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) आलोक सिंह के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना कोतवाली देहात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को थाना क्षेत्र के नरसोही मार्ग से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बृजमोहन उर्फ पगलू पुत्र परशूराम पासी निवासी ग्राम नरसोही, थाना कोतवाली देहात, सीतापुर तथा अवधेश पुत्र वजरंग निवासी गोरी नगर, थाना कोतवाली देहात, सीतापुर के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों ने 17-18 जुलाई 2026 की रात थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम गंगापुर में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इस संबंध में थाना कोतवाली देहात में मुकदमा अपराध संख्या 167/2026, धारा 305 एवं 331(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी भी की गई। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर विधिक कार्रवाई की गई।

बरामद सामान : पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक जोड़ी झाला (पीली धातु), एक अंगूठी (पीली धातु), एक गले की माला (पीली धातु), दो जोड़ी पायल (सफेद धातु), एक बटुआ तथा 4,800 रुपये नकद बरामद किए हैं।

दोनों आरोपियों पर पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे : पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी बृजमोहन उर्फ पगलू के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट, चोरी, आबकारी अधिनियम, मारपीट, एससी/एसटी एक्ट सहित विभिन्न मामलों में कई मुकदमे दर्ज हैं। वहीं आरोपी अवधेश पर भी चोरी एवं अन्य आपराधिक मामलों के कई मुकदमे पूर्व से दर्ज हैं।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम : इस सफल कार्रवाई में चौकी प्रभारी शाहमहोली उपनिरीक्षक राजेन्द्र कुमार यादव, कांस्टेबल कपिल, कांस्टेबल विनीत, कांस्टेबल मनोज तथा रिजर्व कांस्टेबल रविकान्त शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *