सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का सिधौली में जोरदार स्वागत, बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का आह्वान

ब्यूरो रिपोर्ट,सीतापुर: सिधौली में समाजवादी पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के सिधौली आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए सपा की प्रदेश सचिव एवं 153 विधानसभा मिश्रिख से प्रबल दावेदार कुमुद लता सैकड़ों समर्थकों के साथ सिधौली पहुंचीं।

श्यामलाल पाल का काफिला सिधौली पहुंचते ही कुमुद लता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। स्वागत कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह और जोश देखने को मिला।

इस अवसर पर जय करन राजवंशी, सौरभ यादव, राहुल यादव, शिवम प्रजापति, सुजीत समेत बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।

इसके बाद सिधौली में आयोजित ‘PDA पंचायत’ कार्यक्रम में सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में कुमुद लता भी अपने समर्थकों के साथ मौजूद रहीं। PDA पंचायत के दौरान पार्टी की नीतियों, संगठन की मजबूती और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं से संवाद किया गया।

सभा को संबोधित करते हुए श्यामलाल पाल ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता गांव-गांव और बूथ स्तर तक सक्रिय होकर जनता के बीच पहुंचें तथा पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को लोगों तक पहुंचाएं।

प्रदेश अध्यक्ष ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी की सरकार बनने का दावा करते हुए कार्यकर्ताओं से पूरी मजबूती और एकजुटता के साथ चुनावी तैयारियों में जुटने की अपील की।

वहीं, कुमुद लता के नेतृत्व में बड़ी संख्या में समर्थकों के सिधौली पहुंचने से कार्यक्रम में पार्टी की सक्रियता साफ तौर पर नजर आई। सैकड़ों समर्थकों की मौजूदगी को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पूरे कार्यक्रम के दौरान सपा कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश का माहौल बना रहा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *