पहला के सरैया सेठ गांव में 4 सितंबर से होगी तीन दिवसीय श्रीमदभागवत कथा,6 सितंबर को विशाल भंडारे का आयोजन

ब्यूरो रिपोर्ट,सीतापुर: विकास खंड पहला क्षेत्र के ग्राम सरैया सेठ गांव में तीन दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। धार्मिक आयोजन को लेकर आयोजकों की ओर से तैयारियां पूरी की जा रही हैं। कार्यक्रम में क्षेत्र के श्रद्धालुओं के बड़ी संख्या में पहुंचने की उम्मीद है।

आयोजकों के अनुसार श्रीमद भागवत कथा का आयोजन 4 सितंबर 2026 से 6 सितंबर 2026 तक किया जाएगा। कथा का वाचन दीक्षा शास्त्री द्वारा किया जाएगा, जबकि सहयोगी स्वर के रूप में कोकिला अर्पिता यादव रहेंगी।

आयोजकों की ओर से क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा का श्रवण करने और भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की गई है। आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल बना हुआ है।

6 सितंबर को होगा विशाल भंडारा : श्रीमदभागवत कथा के समापन अवसर पर 6 सितंबर को दोपहर 2 बजे से प्रभु इच्छा तक विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसमें श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था रहेगी। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से परिवार सहित कार्यक्रम में शामिल होकर कथा श्रवण करने और भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने का आग्रह किया है।

आयोजन की व्यवस्था में समस्त ग्रामवासी एवं क्षेत्रवासी सहयोग कर रहे हैं। कार्यक्रम के स्वागताध्यक्ष व समाजसेवी अनिल कुमार यादव हैं। आयोजन से संबंधित जानकारी के लिए संपर्क नंबर 9919539190 जारी किया है।

धार्मिक आयोजन को सफल बनाने के लिए ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों द्वारा तैयारियों में सहयोग किया जा रहा है। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *