सिधौली क्षेत्र में स्थित श्री सिद्धेश्वर महादेव की शोभायात्रा में मुस्तैद रही पुलिस, नवागत सीओ ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था

ब्यूरो रिपोर्ट,सीतापुर :  सिधौली में स्थित श्री सिद्धेश्वर महादेव की पावन नगरी सिधौली में आयोजित भव्य शोभायात्रा को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। महमूदाबाद से स्थानांतरित होकर सिधौली सर्किल की जिम्मेदारी संभालने वाले नवागत क्षेत्राधिकारी वेद प्रकाश श्रीवास्तव ने स्वयं मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

शोभायात्रा के दौरान क्षेत्राधिकारी वेद प्रकाश श्रीवास्तव के नेतृत्व में कोतवाली प्रभारी विजयेंद्र सिंह सहित पुलिस बल ने प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था संभाली। शोभायात्रा के निर्धारित मार्ग पर पुलिसकर्मी लगातार निगरानी करते रहे। साथ ही भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए भी आवश्यक इंतजाम किए गए।

शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे। संवेदनशील स्थानों एवं प्रमुख चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती के साथ ही अधिकारियों ने मौके पर रहकर व्यवस्थाओं पर नजर बनाए रखी।

नवागत सीओ वेद प्रकाश श्रीवास्तव ने पुलिस टीम के साथ मौके पर मौजूद रहकर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को प्राथमिकता दी। पुलिस की सक्रियता और मुस्तैदी के बीच शोभायात्रा शांतिपूर्ण माहौल में आगे बढ़ती रही। पुलिस प्रशासन की इस सतर्कता की स्थानीय लोगों एवं श्रद्धालुओं ने सराहना की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *