ब्यूरो रिपोर्ट,सीतापुर: जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों में हुई चोरी और नकबजनी की घटनाओं के खुलासे के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना महमूदाबाद पुलिस और एसओजी टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई चोरी की कुल सात घटनाओं का खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों में तीन हिस्ट्रीशीटर भी शामिल बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से 1,44,100 रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण, दो देशी तमंचे और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
पुलिस के मुताबिक यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दुर्गेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी महमूदाबाद कपूर कुमार के नेतृत्व में थाना महमूदाबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र विक्रम सिंह समेत अन्य पुलिस टीम ने की।
थाना महमूदाबाद क्षेत्र के नूरपुर पुल के पास से हुई गिरफ्तारी : पुलिस ने चोरी की घटनाओं में संलिप्त बताए जा रहे छह आरोपियों को नूरपुर पुल के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राम प्रकाश उर्फ प्रकाश निवासी छोटी ग्यारी थाना थानगांव, आशीष उर्फ ननका निवासी सुकुलपुरवा नई बस्ती थाना रामपुर मथुरा, सूबेदार निवासी गुड़गुवा थाना रेउसा, अरविन्द्र कुमार निवासी असईपुर थाना रामपुर मथुरा, श्रवण उर्फ सरवन निवासी असईपुर थाना रामपुर मथुरा तथा श्रीकृष्ण पवार निवासी बजाजा चौराहा थाना महमूदाबाद, मूल निवासी महाराष्ट्र के रूप में हुई है।
सात चोरी की घटनाओं का खुलासा : पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने महमूदाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम बजवापुर में हुई चोरी के अलावा थाना थानगांव और थाना सदरपुर क्षेत्र में कई चोरी की घटनाओं में संलिप्तता की बात बताई।
पुलिस के मुताबिक श्रवण उर्फ सरवन, सूबेदार और अरविन्द्र ने थाना सदरपुर क्षेत्र के ग्राम थनैतपुर में 30/31 अगस्त 2026 की रात, ग्राम धमगोदरापुर में 16 अगस्त की रात तथा गोडैचा चौराहा स्थित माइक्रो फाइनेंस शाखा में 5 सितंबर 2026 को चोरी की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की।
इसके अलावा अरविन्द्र और श्रवण उर्फ सरवन ने 2 अगस्त 2026 को थाना थानगांव क्षेत्र के महन्तापुरवा मजरा नसीरपुर देवरिया, 21/22 जुलाई की रात थाना सदरपुर क्षेत्र के खुशूरूवा तथा 13/14 जुलाई को थाना थानगांव क्षेत्र के मुखियापुरवा मजरा रंडा में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात पुलिस को बताई।
पुलिस के अनुसार चोरी किए गए आभूषणों को आरोपी सोनार श्रीकृष्ण पवार को बेचते थे। पुलिस का कहना है कि सोनार चोरी के आभूषणों को खरीदने और गलाने का काम करता था।
लाखों की बरामदगी, अवैध असलहे भी मिले : पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1,44,100 रुपये नकद, एक पीली धातु की टिक्की, छह जोड़ी पायल, सात अदद मीना, एक सिकड़ी, एक जोड़ी कान की बाली और एक ब्रेसलेट बरामद किया है।
इसके अलावा पुलिस ने दो देशी तमंचे 315 बोर और चार जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किए। पुलिस के अनुसार राम प्रकाश के कब्जे से एक तमंचा और दो कारतूस तथा आशीष उर्फ ननका के कब्जे से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए। मौके से दो मोटरसाइकिलें भी मिलीं, जिन्हें धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज किया गया है।
तीन आरोपी बताए गए हिस्ट्रीशीटर : पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में थाना रामपुर मथुरा के श्रवण उर्फ सरवन का हिस्ट्रीशीट नंबर 18A, अरविन्द्र कुमार का हिस्ट्रीशीट नंबर 10A तथा थाना थानगांव के राम प्रकाश का हिस्ट्रीशीट नंबर 1180A है।
पुलिस के मुताबिक आरोपियों के विरुद्ध सीतापुर, बाराबंकी और श्रावस्ती जनपदों में चोरी, नकबजनी, लूट, अवैध शस्त्र, गैंगस्टर एक्ट, मादक पदार्थ तस्करी सहित विभिन्न धाराओं में पूर्व से अभियोग दर्ज हैं। आपराधिक इतिहास का यह विवरण पुलिस अभिलेखों के आधार पर बताया गया है।
इन मुकदमों का हुआ अनावरण : पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के संबंध में थाना महमूदाबाद में मुकदमा अपराध संख्या 365/2026, थाना थानगांव में 144/2026 व 162/2026 तथा थाना सदरपुर में 196/2026, 212/2026, 223/2026 और 254/2026 का खुलासा किया गया है।
इसके अलावा अवैध असलहा बरामदगी के संबंध में थाना महमूदाबाद में मुकदमा अपराध संख्या 374/2026, धारा 25(1-B) शस्त्र अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार संबंधित धाराओं में बढ़ोतरी कर आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पीड़ित द्वारा कि गई शिकायत के बाद पुलिस ने चोरी का किया खुलासा : महमूदाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम बजवापुर निवासी उदित कुमार उर्फ मलखान यादव की ओर से 17 सितंबर 2026 को दर्ज कराए गए मुकदमा अपराध संख्या 365/2026 के बाद पुलिस ने जांच शुरू की थी। पुलिस का दावा है कि जांच के दौरान गिरोह का खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी : राम प्रकाश उर्फ प्रकाश पुत्र सत्रोहन, निवासी ग्राम छोटी ग्यारी, थाना थानगांव, जनपद सीतापुर, आशीष उर्फ ननका पुत्र सत्रोहन, निवासी सुकुलपुरवा नई बस्ती, थाना रामपुर मथुरा, जनपद सीतापुर, सूबेदार पुत्र स्वर्गीय अशरफी, निवासी गुड़गुवा, थाना रेउसा, जनपद सीतापुर, अरविन्द्र कुमार पुत्र राम नरेश, निवासी असईपुर, थाना रामपुर मथुरा, जनपद सीतापुर, श्रवण उर्फ सरवन पुत्र कल्लू उर्फ सरुपे, निवासी असईपुर, थाना रामपुर मथुरा, जनपद सीतापुर, श्रीकृष्ण पवार पुत्र सुबराव पवार, निवासी बजाजा चौराहा, थाना महमूदाबाद, जनपद सीतापुर, मूल निवासी ग्राम वीशापुर, थाना तासगांव, जिला सांगली, महाराष्ट्र।
चोरी हुई सामान की बरामदगी : ₹1,44,100 नकद,एक पीली धातु की टिक्की,छह जोड़ी पायल, सात अदद मीना,एक सिकड़ी, एक जोड़ी कान की बाली, एक ब्रेसलेट, दो देशी तमंचे 315 बोर, चार जिंदा कारतूस 315 बोर समेत दो मोटर साइकिलें, जिन्हें धारा 207 एमवी एक्ट के तहत उन्हें सीज किया गया।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम: थाना महमूदाबाद पुलिस टीम: प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र विक्रम सिंह, निरीक्षक अक्षय कुमार सिंह, उप निरीक्षक संजय सिंह, उप निरीक्षक फूलचन्द्र सरोज, उप निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव, मुख्य आरक्षी विशाल गुप्ता, आरक्षी चन्द्र प्रकाश, आरक्षी रामगोपाल, आरक्षी मिथुन मिश्रा, आरक्षी अश्वनी त्यागी, रिजर्व आरक्षी अभिषेक, रिजर्व आरक्षी अभिषेक कनौजिया, आरक्षी दीपक गुर्जर तथा रिजर्व आरक्षी अजय कुमार।
एसओजी टीम: उप निरीक्षक अरविन्द शुक्ला, हेड कांस्टेबल शराफत अली, हेड कांस्टेबल हेमन्त कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल अविनाश सिंह, हेड कांस्टेबल सोहनपाल, हेड कांस्टेबल अनुराग पाण्डेय, कांस्टेबल गुरपाल सिंह, कांस्टेबल दीपक रंजन, कांस्टेबल पुनित कुमार, कांस्टेबल प्रशांत शेखर सिंह, कांस्टेबल सोनल तोमर, कांस्टेबल अमित मांगट, कांस्टेबल दानवीर, कांस्टेबल भानु, कांस्टेबल शैंकी, कांस्टेबल ब्रह्मफूल तथा महिला कांस्टेबल डॉली रानी शामिल रहे।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस द्वारा लगाए गए आरोपों और पूछताछ में सामने आए तथ्यों की स्वतंत्र पुष्टि समाचार पत्र नहीं करता है।
