राष्ट्रीय प्रशासनिक कार्यालय महमूदाबाद में हर्षोल्लास के साथ अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस मनाया गया

ब्यूरो रिपोर्ट ,सीतापुर :  महमूदाबाद में विश्व मानव अधिकार कानून एवं अपराध नियंत्रण ट्रस्ट भारत के राष्ट्रीय प्रशासनिक कार्यालय, महमूदाबाद में अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस अत्यंत उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन एम.एस.के.डी. पब्लिक स्कूल, मोहल्ला रमुवापुर परिसर में राष्ट्रीय अध्यक्षा माननीय नीतू सिंह दिनकर के मार्गदर्शन तथा राष्ट्रीय संरक्षक एस.एस. दिनकर की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माता सरस्वती एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

कार्यक्रम में उपस्थित राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख एवं न्यूज़ एडिटर अनुज कुमार जैन ने मानवाधिकारों के महत्व पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मानवाधिकार किसी एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि मानव गरिमा की रक्षा का निरंतर प्रयास है। उन्होंने बताया कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा 10 दिसंबर 1948 को मानवाधिकारों की सार्वभौमिक घोषणा को अपनाया गया था। इसी के उपलक्ष्य में 1950 से हर वर्ष 10 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस मनाया जा रहा है।उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC), नई दिल्ली की स्थापना 12 अक्टूबर 1993 को हुई थी एवं इसके वर्तमान अध्यक्ष न्यायमूर्ति वी. राम सुब्रमण्यम हैं, जिन्होंने 31 दिसंबर 2024 को कार्यभार ग्रहण किया था।

अपने अध्यक्षीय संबोधन में राष्ट्रीय संरक्षक एस.एस. दिनकर ने कहा कि मानवाधिकार प्रत्येक व्यक्ति के वे मूल अधिकार हैं जो उसे केवल मानव होने के नाते प्राप्त होते हैं—जैसे जीवन का अधिकार, स्वतंत्रता, समानता, शिक्षा एवं गरिमा के साथ जीने का अधिकार। उन्होंने कहा कि यह अधिकार सार्वभौमिक हैं और सभी के लिए समान रूप से लागू होते हैं।कार्यक्रम के दौरान नव-नियुक्त पदाधिकारियों—जाकिर (ब्लॉक राम हुसैनी), पूनम, पप्पू, प्रिया, अशोक कुमार वर्मा, एडवोकेट संतोष कुमार पांडेय—को पद एवं कार्यभार ग्रहण कराया गया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से रवि लाल रस्तोगी (राष्ट्रीय महासचिव), सपना श्रीवास्तव (राष्ट्रीय अध्यक्ष, युवा महिला सशक्तिकरण मानवाधिकार मोर्चा), मुजीब अहमद (जिला अध्यक्ष), सुधीर चौहान (जिला प्रभारी), शिव कैलाश (जिला उपाध्यक्ष), शिवदास, जुम्मन अली, मोहम्मद शरीफ, चित्रांश, सूफिया बनो, आसमान, बिल किस्सा, चांदनी, रूमाना तरन्नुम, आफरीन, प्रियंका गुप्ता, पिंकी, आलमीन, सत्येंद्र, विजय, कनीज़ फ़ातिमा सहित कई अन्य सदस्य शामिल रहे। कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ और मानवाधिकार संरक्षण एवं जागरूकता का संदेश बड़ी प्रभावी रूप से जनसामान्य तक पहुंचाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *