ब्यूरो रिपोर्ट ,सीतापुर : थाना महमूदाबाद में पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल द्वारा जनपद सीतापुर में चोरी/नकबजनी की घटनाओं को गम्भीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारीगण व प्रभारी निरीक्षकगण को घटनाओं को रोकने व अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। दिये गये निर्देश के क्रम में क्षेत्राधिकारी महमूदाबाद वेदप्रकाश श्रीवास्तव के कुशल नेतृत्व में थाना महमूदाबाद उ0नि0 दीपक राठौर ,उ0नि0 विनोद कुमार गिरी, का0 अखिलेश वर्मा, का0 दीपक गुर्जर, म0आ0 कविता शर्मा, म0आ0 नम्रता नेगी आदि पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर चोरी के संबंध में पंजीकृत मु0अ0सं0 443/25 व मु0अ0सं0 453/25 धारा 303(2) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्ता आरती उर्फ पूजी पत्नी अभिषेक उर्फ अंकित निवासी भगवन्तपुर रेवाली थाना रामपुर कलां सीतापुर को संकटा देवी मंदिर कस्बा महमूदाबाद के पास से गिरफ्तार किया गया है, जिससे अभियोग उपरोक्त से संबंधित चोरी किये गये कुल 6,880/- रुपये बरामद हुए। अभियुक्ता द्वारा पूछताछ में बताया गया कि साहब हम 03-04 लोग सभी एक राय होकर योजना बनाकर अलग-अलग जगहों पर चोरी/टप्पेबाजी करते है, उससे अर्जित रुपये/सामान आपस में बांटकर कर अपना जीवन यापन करते है। बरामदगी के आधार पर धारा 317(2) BNS की बढ़ोत्तरी कर गिरफ्तार अभियुक्ता आरती उपरोक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया है। उल्लेखनीय है कि अभियुक्ता द्वारा गैंग/ग्रुप्स बनाकर चोरी/टप्पेबाजी जैसी घटनाओं को अंजाम दिया जाता है। गैंग/ग्रुप्स में शामिल अन्य 03 अभियुक्ता जो फरार चल रही की गिरफ्तारी शीघ्र अतिशीघ्र कर चालान मा0 न्यायालय किया जायेगा।
