महमूदाबाद के सिधौली रोड पर तालाब में गिरी कार, बाल-बाल बचा चालक , लोगों की मदद से निकली कार 

ब्यूरो रिपोर्ट,सीतापुर : महमूदाबाद नगर क्षेत्र में मंगलवार की सुबह महमूदाबाद वाया सिधौली रोड के किनारे स्थित एक तालाब में अचानक कार गिरने से इलाके में हड़कंप मच गया। हादसे के समय चालक ने अपनी सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते कार से छलांग लगा दी, जिससे वह पूरी तरह सुरक्षित बच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वाहन मालिक श्याम लाल  पुत्र रमाकांत रेउसा निवासी है, वह अपनी कार से महमूदाबाद में अल्ट्रासाउंड कराने के लिए आए हुए थे। इसी दौरान वाहन में तकनीकी खराबी आ गई। वाहन की खराबी को ठीक कराने के लिए उन्होंने सिधौली रोड के पास तालाब किनारे कार को खड़ी कर दी थी।

वाहन की मरम्मत होने के बाद जैसे ही कार चालक ने वाहन को स्टार्ट किया, अचानक गलती से उसका पैर एक्सीलेरेटर पर पड़ गया। तेज झटके के साथ कार अनियंत्रित होकर सीधे तालाब में जा गिरी।

इस घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। राहत की बात यह रही कि चालक को किसी प्रकार की चोट नहीं आई। और काफी देर बाद कार को तालाब से बाहर निकालने के लिए लोगों की मदद ली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *