सवर्ण आर्मी का प्रबुद्ध महासम्मेलन 28 दिसंबर को मछरेहटा में आयोजित होगा

ब्यूरो रिपोर्ट सीतापुर : सवर्ण आर्मी सीतापुर के तत्वावधान में 28 दिसंबर 2025 को मछरेहटा क्षेत्र में प्रबुद्ध महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी सवर्ण आर्मी के प्रदेश महासचिव (युवा प्रकोष्ठ) अमित मिश्रा ने प्रेस को जारी बयान में दी। अमित मिश्रा ने बताया कि वर्तमान समय में सवर्ण समाज की सामाजिक स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। समाज के लोगों के साथ होने वाले अन्याय और उत्पीड़न की घटनाओं पर अक्सर शासन-प्रशासन की अपेक्षित संवेदनशीलता देखने को नहीं मिलती। ऐसे में समाज को संगठित कर उसके अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए ठोस रणनीति तैयार करने के उद्देश्य से इस महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।
महासम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में सवर्ण आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश पांडे शामिल होंगे। विशिष्ट अतिथियों में सवर्ण आर्मी के राष्ट्रीय महासचिव ठाकुर शिवम सिंह, करणी सेना भारत के प्रदेश महासचिव अभिनव सिंह तथा सवर्ण आर्मी के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवम तिवारी उपस्थित रहेंगे। आयोजकों ने सवर्ण समाज के प्रबुद्ध वर्ग से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *