ब्यूरो रिपोर्ट,सीतापुर : जनपद में जिला पंचायत सदस्य वार्ड संख्या 69 से भावी प्रत्याशी अक्षय कुमार भार्गव उर्फ़ रवि भाई ने चुनावी मैदान में सक्रिय होते हुए जनसंपर्क अभियान को गति दे दी है। वे अपने साथियों व समर्थकों के साथ क्षेत्र के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित कर रहे हैं।
जनसंपर्क के दौरान अक्षय कुमार भार्गव ग्रामीणों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनते हुए उनके समाधान का भरोसा दिला रहे हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी और रोजगार जैसे बुनियादी मुद्दों को लेकर उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं। ग्रामीणों से मिल रहे सकारात्मक समर्थन से समर्थकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
अक्षय कुमार भार्गव ने कहा कि यदि जनता का आशीर्वाद मिला तो वार्ड 69 का समग्र विकास उनकी पहली प्राथमिकता होगी और वे बिना भेदभाव हर वर्ग के हित में कार्य करेंगे। उनके इस जनसंपर्क अभियान से क्षेत्र में चुनावी माहौल धीरे-धीरे गरमाता नजर आ रहा है।
