सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल महमूदाबाद में एनुअल फंक्शन संपन्न

ब्यूरो रिपोर्ट, सीतापुर : महमूदाबाद नगर में स्थित सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल, महमूदाबाद में एनुअल फंक्शन में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि शिव कुमार गुप्ता ने कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का स्वागत व सम्मान किया। इस कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के बच्चों द्वारा प्रस्तुत की गई मनमोहक, अनुशासित एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी अतिथियों का मन मोह लिया।

और बच्चों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और अनुशासन देखकर वातावरण उत्साह और आनंद से भर गया। सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं। इस गरिमामय आयोजन में कुर्सी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सकेन्द्र प्रताप वर्मा, महमूदाबाद विधायक आशा मौर्या, भाजपा के वरिष्ठ नेता चंद्रभूषण शुक्ला , अम्बरीष गुप्ता, राजेश शुक्ला, प्रमोद गुप्ता, विजय सिंह तोमर, अरविंद यादव, अम्ब्रीश वर्मा, कमलेश राजपूत आदि समेत कई अन्य लोगों के साथ शिक्षकगण एवं अभिभावकगण वहां पर मौजूद रहें। साथ ही इस सफल, सुसंस्कृत और भव्य आयोजन के लिए विद्यालय परिवार एवं प्रधानाचार्य को हार्दिक बधाई एवं धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *