क्षेत्राधिकारी वेद प्रकाश श्रीवास्तव के स्थानांतरण पर आयोजित हुआ विदाई समारोह, पत्रकारों ने सम्मानित कर दी शुभकामनाएं

ब्यूरो रिपोर्ट,सीतापुर: महमूदाबाद सर्किल में अपनी कार्यशैली, सरल एवं सहज व्यवहार तथा पुलिस-मीडिया के बीच बेहतर समन्वय के लिए पहचान बनाने वाले पुलिस क्षेत्राधिकारी वेद प्रकाश श्रीवास्तव के सिधौली सर्किल स्थानांतरण पर बुधवार को भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। ब्लू बर्ड कैफे, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के निकट महमूदाबाद में यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन की महमूदाबाद इकाई के तत्वावधान में आयोजित समारोह में पत्रकारों एवं गणमान्य लोगों ने क्षेत्राधिकारी को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समारोह में पत्रकारों ने सीओ वेद प्रकाश श्रीवास्तव के महमूदाबाद सर्किल में बिताए कार्यकाल को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान क्षेत्राधिकारी ने कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में प्रभावी भूमिका निभाने के साथ ही आम लोगों और पत्रकारों के साथ सहज एवं सहयोगात्मक व्यवहार बनाए रखा। उनकी कार्यशैली में संवाद, समन्वय और जिम्मेदारी की स्पष्ट झलक देखने को मिली।

यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के पदाधिकारियों एवं पत्रकार साथियों ने सीओ वेद प्रकाश श्रीवास्तव को अंगवस्त्र पहनाकर, माल्यार्पण कर तथा प्रतीक चिन्ह एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान पत्रकारों ने कहा कि सरकारी सेवा में स्थानांतरण एक सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन किसी अधिकारी का व्यवहार, कार्य के प्रति समर्पण और लोगों के साथ बनाए गए आत्मीय संबंध उसकी अलग पहचान बनाते हैं। महमूदाबाद में सीओ के कार्यकाल को इसी दृष्टि से लंबे समय तक याद किया जाएगा।

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र वर्मा ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार अनुज कुमार जैन, संतोष पाण्डेय, डॉ. अनिकेत वर्मा (रामा हॉस्पिटल, लखनऊ), रामनिवास गुप्ता, मो. आरिफ खान, मनोज पासवान, सुरेंद्र वर्मा, जसवंत, आदित्य कुमार, जितेंद्र वर्मा, धर्मेंद्र पासवान एवं अभय ठाकुर ने माल्यार्पण एवं उपहार भेंट कर क्षेत्राधिकारी को सम्मानित किया।

समारोह को संबोधित करते हुए आलोक आजाद, संतोष पाण्डेय, दानिश हाशमी सहित अन्य वक्ताओं ने सीओ वेद प्रकाश श्रीवास्तव के कार्यकाल की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्राधिकारी ने पुलिस और पत्रकारों के बीच संवाद को हमेशा सकारात्मक बनाए रखा। समाचारों से जुड़े विषयों पर संवाद के दौरान उनका व्यवहार सहज और सहयोगपूर्ण रहा, जिससे पुलिस एवं मीडिया के बीच बेहतर तालमेल कायम हुआ।

यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के अध्यक्ष अनुज जैन एवं सचिव रामनिवास गुप्ता ने कहा कि महमूदाबाद में सीओ वेद प्रकाश श्रीवास्तव का कार्यकाल पत्रकारों और पुलिस प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय की दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा। उन्होंने कहा कि क्षेत्राधिकारी की कार्यशैली और सहयोगात्मक व्यवहार को पत्रकार साथी लंबे समय तक याद रखेंगे। उन्होंने सिधौली में नई जिम्मेदारी संभालने के लिए उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विदाई समारोह में दानिश हाशमी, मो. तुफैल, अभय ठाकुर, मो. इकरम अंसारी, जितेन्द्र कुमार, राजेन्द्र प्रसाद सहित बड़ी संख्या में पत्रकार साथी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

समारोह के दौरान माहौल भावुक भी रहा। पत्रकारों ने क्षेत्राधिकारी वेद प्रकाश श्रीवास्तव को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि सिधौली सर्किल में भी वे अपनी कार्यशैली और बेहतर पुलिसिंग के माध्यम से सकारात्मक पहचान बनाएंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *