सहयोग छात्र शिक्षा समिति संस्था टीम ने फूल- माला पहनाकर व शील्ड देकर नवागत क्षेत्राधिकारी सिधौली को किया सम्मानित

ब्यूरो रिपोर्ट,सीतापुर :  सिधौली सर्किल के नवागत क्षेत्राधिकारी वेद प्रकाश श्रीवास्तव का गुरुवार को महमूदाबाद-सिधौली मुख्य मार्ग पर स्थित बेहमा चौकी कार्यालय में सहयोग छात्र शिक्षा समिति संस्था की टीम द्वारा फूल-माला पहनाकर एवं शील्ड भेंट कर स्वागत और सम्मान किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्राधिकारी वेद प्रकाश श्रीवास्तव इससे पूर्व महमूदाबाद सर्किल में क्षेत्राधिकारी के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। स्थानांतरण के बाद गुरुवार को उन्होंने सिधौली सर्किल में अपना कार्यभार ग्रहण करने के लिए मुख्य मार्ग से सिधौली की ओर जा रहे क्षेत्राधिकारी का बेहमा चौकी पर संस्था के पदाधिकारियों एवं क्षेत्रीय लोगों ने स्वागत किया।

इस दौरान सहयोग छात्र शिक्षा समिति संस्था के प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार, सन्देश मित्र डिजिटल न्यूज के प्रबंधक मनोज पासवान, सवर्ण आर्मी के प्रदेश सचिव अमित मिश्रा, कृषक पूर्व माध्यमिक विद्यालय बेहमा के प्रबंधक ओम प्रकाश, सत्येंद्र सिंह, मंजीत यादव, जसवंत, समाजसेवी संतोष चक्रवर्ती, पंकज सोनी, बबलू गुप्ता, रंजीत यादव , अरुण कुमार , कार्यालय प्रभारी आशीष कुमार समेत अन्य लोगों ने नवागत क्षेत्राधिकारी को फूल-माला पहनाकर एवं शील्ड भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर बेहमा चौकी प्रभारी दिनेश सिंह, हेड कांस्टेबल चन्द्र भान समेत अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।  नवागत क्षेत्राधिकारी के सिधौली सर्किल में कार्यभार संभालने को लेकर क्षेत्रीय लोगों एवं पुलिसकर्मियों ने उनका स्वागत करते हुए उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *