ब्यूरो रिपोर्ट,सीतापुर : बिसवां में प्रस्तावित यूजीसी बिल को वापस लेने और आरक्षण का आधार जाति के बजाय आर्थिक स्थिति को बनाए जाने की मांग को लेकर गुरुवार को बिसवां में विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने पत्थर शिवाला मंदिर परिसर से पैदल मार्च निकालकर तहसील परिसर पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम एसडीएम राहुल सिंह को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया कि प्रस्तावित यूजीसी बिल से समाज के एक वर्ग में भेदभाव की स्थिति उत्पन्न होने की आशंका है। प्रदर्शनकारियों ने जाति, धर्म, भाषा और क्षेत्रवाद की दूरियां समाप्त कर सामाजिक समानता व सौहार्द मजबूत करने की मांग की।
इसके अलावा आरक्षण व्यवस्था का आधार आर्थिक स्थिति, सरकारी एवं अर्धसरकारी संस्थानों में चयन का आधार योग्यता निर्धारित करने तथा जातिगत आरक्षण व्यवस्था समाप्त करने की मांग रखी गई। प्रदर्शनकारियों ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को समान अवसर उपलब्ध कराने की भी मांग की।
