श्रीराम कथा के समापन पर उमड़ा आस्था का सैलाब ,सनातन संस्कृति के ध्वजवाहक बने रंजीत यादव ‘रिशु’

ब्यूरो रिपोर्ट, सीतापुर : विकास खण्ड पहला के ग्राम मंदुरी में आयोजित श्रीराम कथा के पावन समापन अवसर पर श्रद्धा, भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस भव्य धार्मिक आयोजन में वार्ड संख्या 59 से जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी रंजीत यादव ‘रिशु’ मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।

उनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और भी बढ़ा दिया। इस अवसर पर रंजीत यादव ने व्यासपीठ पर विराजमान प्रख्यात कथा व्यास महेंद्र पांडे को माल्यार्पण कर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान किया। उन्होंने श्रीराम कथा के माध्यम से समाज में धर्म, संस्कार और नैतिक मूल्यों के प्रचार-प्रसार हेतु कथा व्यास जी द्वारा किए जा रहे सतत प्रयासों की मुक्त कंठ से सराहना की।

धर्म और संस्कृति से युवाओं को जोड़ने का आह्वान
जनसमूह को संबोधित करते हुए रंजीत यादव ‘रिशु’ ने कहा कि सनातन संस्कृति हमारी पहचान और आत्मा है, जिसे अगली पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे आधुनिकता के साथ-साथ अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहें और धर्म के मार्ग पर चलकर समाज को नई दिशा दें।

कम उम्र में ही राजनीति और समाज सेवा के साथ-साथ धर्म के प्रति उनका समर्पण क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। उनके विचारों से प्रभावित होकर उपस्थित श्रद्धालुओं, बुजुर्गों एवं महिलाओं ने उन्हें “विजयी भव” का आशीर्वाद दिया। वार्ड 59 में बढ़ती लोकप्रियता
वार्ड संख्या 59 में जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी के रूप में रंजीत यादव ‘रिशु’ की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। उनका सरल स्वभाव, जनसरोकारों के प्रति संवेदनशीलता और समाज सेवा की भावना उन्हें जनता के बीच विशेष स्थान दिला रही है।

क्षेत्रवासियों का विश्वास है कि ऐसे युवा नेतृत्व से क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होगा। कार्यक्रम के समापन अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालु, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, युवा समर्थक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। समूचा वातावरण भक्ति, उल्लास और सामाजिक सौहार्द से ओत-प्रोत नजर आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *