पॉक्सो एक्ट में वांछित आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट,सीतापुर: थाना अटरिया क्षेत्र में पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार सतीश उर्फ छोटू पुत्र सुरेश निवासी रमपुरवा मजरा नीलगांव को बंदरिया बाजार से मिशनी जाने वाले मार्ग पर अकबरपुर मोड़ के पास गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा और गिरफ्तारी के उद्देश्य से कार्रवाई की, जिसमें आरोपी घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक 315 बोर तमंचा, एक जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस तथा 300 रुपये नगद बरामद किए हैं। आरोपी थाना अटरिया में दर्ज मुकदमा संख्या 125/26, धारा 65(1) बीएनएस एवं 3/4(2) पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित चल रहा था। पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *