सीतापुर में तम्बौर पुलिस की मुठभेड़ में पूर्व सांसद राजेश वर्मा हत्या की साजिश रचने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट,सीतापुर: थाना तम्बौर इलाके में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार शादाब पुत्र जाफर निवासी शेखन टोला थाना तम्बौर सीतापुर को 2 जून को पुरानी जमीनी रंजिश के चलते राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष व सीतापुर पूर्व भाजपा सांसद राजेश वर्मा की हत्या की नीयत से तमंचा, कारतूस और चाकू लेकर पहुंचा था। पुलिस कार्रवाई के दौरान वह फरार हो गया था। सघन तलाश के बाद बुधवार को ज्ञानेंद्र भट्टे के पास आम के बाग में पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई।

आरोप है कि आरोपी ने पुलिस टीम पर दो फायर किए, जिसके जवाब में आत्मरक्षा में की गई कार्रवाई के दौरान उसके पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को गिरफ्तार कर उपचार के लिए भेजा गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक 312 बोर तमंचा, दो जिंदा कारतूस, दो मिस कारतूस तथा एक चाकू बरामद किया है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *