बड़े मंगल पर जगह-जगह सजे भंडारे, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

ब्यूरो रिपोर्ट, सीतापुर: महमूदाबाद क्षेत्र में ज्येष्ठ मास के पांचवें बड़े मंगल के पावन अवसर पर महमूदाबाद क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर विशाल भंडारों का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त किया।

महमूदाबाद-सिधौली मुख्य मार्ग स्थित सिरौली चौराहे पर सिरौली पुरवा निवासी तेज नारायण वर्मा एवं अमित कुमार वर्मा उर्फ दीनू के तत्वावधान में बाबा कुटी के निकट बूंदी के विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में क्षेत्र के लोगों के साथ-साथ महिलाओं और बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा प्रसाद ग्रहण किया।

आयोजन के दौरान अजय कुमार, राजीव कुमार वर्मा, शमीम, सकटू, सुभाष, हिमांशु वर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे और व्यवस्था में सहयोग किया।
वहीं, भेथरा माधव गांव के मुख्य मोड़ पर मनोज कुमार यादव उर्फ गुड्डू द्वारा बड़े मंगल के अवसर पर पूड़ी-सब्जी के विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

भंडारे में आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन स्थल पर भक्ति और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर अरुण कुमार, मनोज कुमार, पप्पू, त्रिनेश, जितेंद्र सहित कई अन्य भक्त मौजूद रहे।

आयोजकों ने बताया कि बड़े मंगल के अवसर पर भंडारा आयोजित कर सेवा एवं धर्म कार्यों में सहभागिता का अवसर प्राप्त होता है। श्रद्धालुओं ने हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

बड़े मंगल के अवसर पर आयोजित इन धार्मिक आयोजनों से क्षेत्र में श्रद्धा, सेवा और सामाजिक समरसता का संदेश देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *