नवरात्रि व ईद को लेकर प्रशासन अलर्ट, नैमिषारण्य व ईदगाह का किया व्यापक निरीक्षण

ब्यूरो रिपोर्ट, सीतापुर: जनपद में नवरात्रि और आगामी ईद के मद्देनज़र जनपद में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी राजागणपति आर. और पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने संयुक्त रूप से नैमिषारण्य क्षेत्र का दौरा कर व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मां ललिता देवी मंदिर एवं चक्रतीर्थ पहुंचकर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई और भीड़ प्रबंधन की स्थिति का जायजा लिया।

चक्रतीर्थ पर मौजूद पुजारी से बातचीत कर व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली गई और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि परिसर में साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य मूलभूत सुविधाएं बेहतर ढंग से सुनिश्चित की जाएं। साथ ही श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने पर जोर दिया गया।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नवरात्रि के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु नैमिषारण्य पहुंचते हैं, ऐसे में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या असुविधा न हो, इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। पुलिस बल को भी संवेदनशील स्थानों पर सतर्क रहने और लगातार गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

इसके पश्चात जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने तरीनपुर स्थित ईदगाह पहुंचकर आगामी ईद-उल-फितर की नमाज़ को लेकर तैयारियों की समीक्षा की। यहां नमाजियों की संख्या, प्रवेश-निकास मार्ग, पार्किंग व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल और सुरक्षा इंतजामों का बारीकी से निरीक्षण किया गया।

साथ ही अधिकारियों ने निर्देश दिए कि नमाज़ के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, ट्रैफिक व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण की पुख्ता योजना बनाई जाए।
प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि वे समय से पूर्व सभी तैयारियां पूरी कर लें और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध रखें।

साथ ही आमजन से भी अपील की गई कि त्योहारों को आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ मनाएं तथा प्रशासन का सहयोग करें।निरीक्षण के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रशासन का उद्देश्य दोनों प्रमुख त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *