ब्यूरो रिपोर्ट ,सीतापुर : महमूदाबाद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 69 से जिला पंचायत सदस्य पद के भावी प्रत्याशी अक्षय सिंह भार्गव उर्फ रवि भार्गव जनसेवा और क्षेत्रीय विकास के मजबूत संकल्प के साथ चुनावी मैदान में उतर चुके हैं। वे लगातार वार्ड के अंतर्गत आने वाले ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर आमजन से सीधा संवाद स्थापित कर रहे हैं और क्षेत्र की वास्तविक समस्याओं को गंभीरता से सुन रहे हैं।
अक्षय सिंह भार्गव जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों से रूबरू होकर शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, नाली, पेयजल, बिजली, किसान हित और युवाओं के रोजगार जैसे ज्वलंत मुद्दों पर खुलकर चर्चा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत सदस्य के रूप में चुने जाने पर वे वार्ड 69 को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का हर संभव प्रयास करेंगे तथा सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ पहुंचाया जाएगा।
उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि जनता का विश्वास जीतकर सेवक के रूप में कार्य करना है। क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना, महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं के हितों की रक्षा करना तथा गांवों के समग्र विकास को प्राथमिकता देना उनकी कार्ययोजना का प्रमुख हिस्सा है।
जनसंपर्क अभियान के दौरान ग्रामीणों में अक्षय सिंह भार्गव के प्रति उत्साह देखने को मिल रहा है। लोग उनके सरल व्यवहार, मिलनसार व्यक्तित्व और सेवा भावना की सराहना कर रहे हैं। कई गांवों में लोगों ने उन्हें पूर्ण सहयोग और समर्थन का भरोसा दिलाया है, जिससे वार्ड 69 में सकारात्मक माहौल बनता दिखाई दे रहा है।
अक्षय सिंह भार्गव ने क्षेत्र की जनता से अपील करते हुए कहा कि “आपका सहयोग और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। यदि मुझे सेवा का अवसर मिला तो वार्ड 69 के प्रत्येक गांव और हर व्यक्ति की आवाज जिला पंचायत तक मजबूती से पहुंचाई जाएगी।”
