ब्लॉक पहला की ग्राम पंचायत शिष्टिपुर में विकास कार्यों की गूंज, प्रधान सुनीता देवी ने गिनाईं उपलब्धियां

ब्यूरो रिपोर्ट ,सीतापुर : विकास खंड पहला अंतर्गत ग्राम पंचायत शिष्टिपुर ग्राम प्रधान सुनीता देवी ने संदेश मित्र न्यूज को जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान कार्यकाल में ग्राम पंचायत शिष्टिपुर में व्यापक स्तर पर विकास कार्य कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि पंचायत में पंचायत भवन का मरम्मत कार्य, आरआर सेंटर का निर्माण, नाली निर्माण, सड़क निर्माण, खड़ंजा निर्माण तथा सीसी रोड जैसे अनेक महत्वपूर्ण विकास कार्य पूर्ण कराए गए हैं।

प्रधान सुनीता ने बताया कि भौतिक विकास कार्यों के साथ-साथ ग्राम पंचायत में संचालित सरकारी योजनाओं का लाभ भी पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाया गया है। पेंशन, आवास सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं में पात्र लोगों का चयन कर उन्हें लाभान्वित किया गया, जिससे ग्रामीणों के जीवन स्तर में सुधार हुआ है।

ग्राम प्रधान सुनीता देवी ने आगामी पंचायत चुनाव को लेकर कहा कि यदि जनता ने एक बार फिर उन्हें जनप्रतिनिधि के रूप में चुना, तो ग्राम पंचायत में विकास की गति और तेज की जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रत्येक सप्ताह ग्राम पंचायत में जनसुनवाई का आयोजन किया जाएगा, जिसमें ग्रामीणों की समस्याएं सुनी जाएंगी और संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के माध्यम से उनका समयबद्ध निस्तारण कराया जाएगा।

इस दौरान उन्होंने संदेश मित्र न्यूज द्वारा पंचायत चुनाव को लेकर शुरू की गई पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में एक सराहनीय कदम बताया। उन्होंने दर्शकों और पाठकों से अपील की कि अपने क्षेत्र की ताज़ा खबरों एवं पंचायत चुनाव से जुड़ी जानकारी के लिए क्रोम ब्राउज़र पर www.sandeshmitranews.in सर्च करें तथा यूट्यूब पर Sandesh Mitra News चैनल को सर्च कर सभी खबरें देखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *