महमूदाबाद–सिधौली मार्ग पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराया ई-रिक्शा, दो घायल

ब्यूरो रिपोर्ट, सीतापुर : थाना महमूदाबाद क्षेत्र में महमूदाबाद–सिधौली मुख्य मार्ग पर मोल्हेपुर चौराहे से पहले शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे पहले से भूसा लदी खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से पीछे से आ रहे ई-रिक्शा की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें चालक समेत कई लोग घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ई-रिक्शा चालक नारायन पुत्र दीन दयाल निवासी ग्राम सरैया बलदेव सिंह मुख्य मार्ग पर ई रिक्शा में सवार होकर सुखराम शादी समारोह कार्यक्रम का समान लेकर पड़रिया गांव के लिए महमूदाबाद की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पर पहले से खड़ी भूसा लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक करने के प्रयास में ई-रिक्शा अचानक अनियंत्रित हो गया और ट्रॉली के पिछले हिस्से से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि ई-रिक्शा चालक नारायन सहित ई रिक्शा में सवार सुखराम भी घायल हो गए।

घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) महमूदाबाद भेजवाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सुखराम की हालत गंभीर देखते हुए उसे लखनऊ रेफर कर दिया।

मामले की जानकारी मिलते ही उपनिरीक्षक भारत सिंह, उपनिरीक्षक अनिल कुमार व कांस्टेबल दीपक शुक्ला समेत 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *