प्राथमिक विद्यालय दुघरा में वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न , मेधावी छात्र छात्राओं समेत अन्य को बांटी गई शिक्षण सामग्री

ब्यूरो, सीतापुर।
जनपद सीतापुर के विकास खंड पहला की ग्राम पंचायत दुघरा में स्थित प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को वार्षिकोत्सव 2024- 2025 के तहत मिशन शक्ति एवं प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में सीता ग्रुप ऑफ एजुकेशन के संस्थापक आर के बाजपेई उपस्थित रहें। साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में महमूदाबाद नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैंन प्रतिनिधि अतुल कुमार वर्मा , श्री भगीरथ सरस्वती बाल विद्या मंदिर कोठार चौड़िया सीतापुर के उप प्रबंधक कृतार्थ मिश्रा, चन्द्रमौली आश्रम रमनगरा के सचिव मुकेश मिश्रा , श्री शिव चरन लाल मेमोरियल इण्टर कालेज रामाभारी सीतापुर के प्रबंधक मोहन लाल भार्गव ,जिला पंचायत सदस्य प्रेम दीप जायसवाल, समाजसेवी रंजीत यादव , ग्राम पंचायत बनेहरा वीरबल प्रधान प्रतिनिधि एवं कवि शशि बिंदु यादव ,अनुज कुमार यादव प्रधान सदरावां, अनूप सूरज प्रधान कंडारी , संस्था सहकोषाध्यक्ष ओमकार सिंह यादव , संजय सिंह प्रधान प्रतिनिधि दुघरा समेत कई अन्य विशिष्ट एवं सहविशिष्ट अतिथियों ने पहुंच वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम में शामिल रहें। और वहीं उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि आर के बाजपेई के द्वारा दीप प्रज्वलित कर और मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया।और यह कार्यक्रम प्राथमिक विद्यालय दुघरा के इंचार्ज प्रधानाध्यापक विनय कुमार सिंह एवं सहयोग छात्र शिक्षा समित के प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार के द्वारा किया गया। साथ ही प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम ग्राम प्रधान सावित्री देवी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। विद्यालय के छोटे छोटे बच्चों ने स्वागत गीत , सरस्वती वंदना समेत नाटक भी प्रस्तुत कर कार्यक्रम में विराजमान लोगों का मनमोहा। और इस कार्यक्रम में सहयोग छात्र शिक्षा समिति के द्वारा प्राथमिक विद्यालय में अध्ययनरत छात्र छात्राओं में सर्वाधिक कक्षा में उपस्थित होने वाले पांच बच्चों को एक एक बैग ,कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को कापी,पेन ,पेंसिल आदि शिक्षा सामग्री देकर संस्था के द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया। और वहीं इस कार्यक्रम में शामिल हुए शिक्षक, प्रधान, समाजसेवी एवं जनप्रतिनिधियों को विद्यालय परिवार एवं सहयोग छात्र शिक्षा समिति के द्वारा कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों को फूलमाला पहनाकर उन्हें राम दरबार की शील्ड , डायरी, पेन देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों , जनप्रतिनिधियों एवं विद्यालय के बच्चों समेत भारी संख्या में अन्य लोग भी मौजूद रहे। उक्त कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर हरिनाम सिंह यादव के द्वारा किया गया।
