उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 54वें जन्मदिवस पर भाजपा नेताओं ने दी शुभकामनाएं,भाजपाइयों ने बांटी मिठाई

ब्यूरो रिपोर्ट लखनऊ: उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री एवं जनप्रिय नेता योगी आदित्यनाथ के 54वें जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेश भर में भाजपा नेताओं, विधायकों, राज्य मंत्रियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं प्रदेश की निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थनाएं भी की गईं।

भाजपा के जनप्रतिनिधियों ने अपने शुभकामना संदेशों में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास, सुशासन, सुरक्षा एवं जनकल्याण के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है। उनके कुशल नेतृत्व में प्रदेश ने आधारभूत संरचना, निवेश, शिक्षा, स्वास्थ्य और कानून-व्यवस्था के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।

नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री का समर्पित एवं कर्मठ नेतृत्व करोड़ों प्रदेशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि योगी आदित्यनाथ को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि तथा जनसेवा के लिए निरंतर ऊर्जा प्रदान करें, ताकि उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास और समृद्धि के नए कीर्तिमान स्थापित करता रहे।

जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पौधरोपण, सेवा कार्य, मिठाई वितरण तथा सामाजिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *