स्वर्गीय प्रभाव जैन की 15वीं पुण्यतिथि पर कंबल वितरण हेतु सीओ महमूदाबाद को सौंपे गए कंबल

ब्यूरो रिपोर्ट, सीतापुर: महमूदाबाद में स्वर्गीय प्रभाव जैन की 15वीं पुण्यतिथि के अवसर पर स्वर्गीय प्रभाव जैन मानव सेवा समिति की ओर से मानव सेवा का कार्य किया गया। समिति के सचिव पंकज जैन ने इस मौके पर क्षेत्राधिकारी (सीओ) महमूदाबाद वेद प्रकाश श्रीवास्तव को जरूरतमंदों के लिए कंबल प्रदान किए। समाजसेवी पंकज जैन ने सीओ से निवेदन किया कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान इन कंबलों को गरीब एवं असहाय लोगों में वितरित किया जाए, जिससे पुण्यतिथि के अवसर पर सेवा और सहयोग का उद्देश्य सार्थक हो सके। इस अवसर पर दिगम्बर जैन समाज के पूर्व अध्यक्ष अनुज जैन, आयुष जैन सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय प्रभाव जैन के सामाजिक योगदान को स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *