ब्यूरो रिपोर्ट,सीतापुर: अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में चढ़ावे से जुड़ी कथित अनियमितताओं और चोरी के आरोपों की निष्पक्ष न्यायिक जांच की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी सीतापुर के नेतृत्व में मंगलवार को बिसवां कस्बे में “सद्बुद्धि पदयात्रा” निकाली गई। पदयात्रा का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. ममता वर्मा ने किया।
यह पदयात्रा गुलज़ार शाह मजार से शुरू होकर पत्थर शिवाला तक निकाली गई। यात्रा में कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भाग लेकर न्यायिक जांच की मांग के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की।
सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. ममता वर्मा ने कहा कि श्रीराम मंदिर करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। ऐसे में मंदिर के चढ़ावे से जुड़े कथित अनियमितताओं के आरोपों ने आमजन के बीच कई सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष, पारदर्शी और न्यायिक जांच कराई जानी चाहिए, ताकि वास्तविक तथ्य सामने आ सकें और लोगों का विश्वास कायम रहे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनभावनाओं का सम्मान करते हुए इस मामले में जवाबदेही और पारदर्शिता की मांग कर रही है। पार्टी का उद्देश्य किसी की धार्मिक भावनाओं को आहत करना नहीं, बल्कि आस्था से जुड़े विषय पर निष्पक्ष जांच सुनिश्चित कराना है।
पदयात्रा में पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश निषाद, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान, नगर अध्यक्ष अमर मल्होत्रा, ओंकारनाथ मिश्रा, सीताराम भार्गव, संजीव नाथ गुप्ता, किसान कांग्रेस उत्तर प्रदेश के महामंत्री राजेश सिंह तोमर, दानिश नकवी उपाध्याय, मुजीब सिद्दीकी, जैद किंग, मोहम्मद बकरीदी खान, मीना मिश्रा, रजनीश मिश्रा, आफताब आलम, मोहम्मद असलम अंसारी, सोना पति, रहमान अंसारी, मोहम्मद जुनेद, कामरान अंसारी, नदीम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।
